14 दिन में 11वीं बार बढ़े तेल के दाम, अब 30 राज्यों में पेट्रोल और 13 राज्यों में डीजल 100 के पार

By: Pinki Thu, 14 Oct 2021 10:30:56

14 दिन में 11वीं बार बढ़े तेल के दाम, अब 30 राज्यों में पेट्रोल और 13 राज्यों में डीजल 100 के पार

आम आदमी पर पहले कोरोना और अब महंगाई की मार पड़ी है. पेट्रोल-डीजल के कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आज दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में पेट्रोल के दाम 104.79 रुपए और डीजल के दाम 93.52 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। देश के 30 राज्यों में पेट्रोल और 13 राज्यों में डीजल 100 रुपए प्रति लीटर के पार निकल गया है. इस साल 1 जनवरी को पेट्रोल 83.97 और डीजल 74.12 रुपए प्रति लीटर था। अब ये 104.79 और 93.52 रुपए प्रति लीटर पर है। यानी 10 महीने से भी कम समय में पेट्रोल 20.82 और डीजल 19.40 रुपए तक महंगा हुआ है।

अक्तूबर महीने की बात करे तो 14 दिन में पेट्रोल-डीजल 11 बार महंगे हो चुके हैं। इससे पेट्रोल 3.15 और डीजल 3.65 रुपए तक महंगा हो चुका है।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का रेट

शहर - पेट्रोल (रुपये/लीटर) - डीज़ल (रुपये/लीटर)
नई दिल्‍ली - 104.79 - 93.52
मुंबई - 110.75 - 101.40
कोलकाता - 105.43 - 96.63
चेन्‍नई - 102.10 - 97.93
नोएडा - 102.04 - 94.15
बेंगलुरु - 108.44 - 99.26
हैदराबाद - 109.00 - 102.04
पटना - 108.04 - 100.07
जयपुर - 111.91 - 103.07
लखनऊ - 101.81 - 93.96
गुरुग्राम - 102.45 - 94.26
चंडीगढ़ - 100.86 - 93.24

30 राज्यों में पेट्रोल और 13 राज्यों में डीजल 100 के पार

देश के 29 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, नागालैंड, पुडुच्चेरी, तेलंगाना, पंजाब, सिक्किम, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, झारखंड, गोआ, असम, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, मेघालय और राजस्थान में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है।

वहीं डीजल की बात करें तो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, तेलंगाना, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल, कर्नाटक और राजस्थान में कई जगहों पर ये भी 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com